शंभूगंज: बग्घा गांव: पुत्र को गोली मारने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बग्घा गांव में घरेलू विवाद में अपने ही पुत्र राजा कुमार को गोली मार कर फरार चल रहे उसके ही पिता आरोपी रामचंद्र साह को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ठिकानों पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। बुधवार की दोपहर बाद करीब 3 बजे शंभूगंज थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में से बांका जेल भेज दिया गया है।