शंभूगंज: शंभूगंज में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में विद्युत विभाग के जेई की अनुपस्थिति पर हंगामा
शंभूगंज प्रखंड सभागार भवन में शुक्रवार को 11 से 3 बजे तक पंसस की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख श्वेता देवी ने किया बैठक का संचालन बीडीओ नीतीश कुमार ने किया। इस बैठक में विद्युत विभाग के जेई राजीव कुमार के लगातार बैठक में अनुपस्थित रहने पर सदस्यों ने हंगामा किया। बता दे कि पूर्व में भी हुई बैठक में जेई पर कार्रवाई का प्रस्ताव पारित किया गया था।