शंभूगंज: शंभूगंज प्रखंड मुख्यालय में विशेष राजस्व महाअभियान शिविर, 81 रैयतों ने किया आवेदन
शंभूगंज प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक राजस्व महाअभियान शिविर का आयोजन किया। जहां इस शिविर में कुल 81 रैयतों ने आवेदन जमा किया। सीओ जुगनू रानी ने इसकी जानकारी देते हुए बताई की राजस्व महाअभियान शिविर पूर्व में पंचायत में लगाया गया था। जिसके बाद आज शनिवार को शंभूगंज प्रखंड मुख्यालय में लगाया गया। जिसमें 81 रैयतो ने आवेदन दिया।