हुज़ूर: कागजों में मृत मां को जीवित कराने कलेक्ट्रेट पहुंचा बेटा, सचिव पर ₹3000 मांगने का आरोप
सरपंच और सचिव की मिलीभगत से कागजों में मृत हो चुकी वृद्ध मां को लेकर आज कलेक्टेट में जन सुनवाई में पहुंचा है। इस दौरान बेटे ने सरपंच और सचिव के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं रीवा जिले के गढ़ ग्राम पंचायत निवासी पिंकू सिंह ने बताया कि उनकी 64 वर्षीय मां देववती सिंह को अचानक बीते कुछ माह से शासन की योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो गया है ।