हुज़ूर: स्कूल के प्राचार्य पर जानलेवा हमला, छात्रों के विवाद को शांत कराने पहुंचे थे प्राचार्य
बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणपुर में निजी विद्यालय के प्राचार्य के ऊपर प्राणघातक हमला किया गया है। हमला करने वाले स्कूल के ही छात्र बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो बच्चों को पकड़ कर वारदात के संबंध में पूछताछ की जा रही है। घायल प्राचार्य ने एडमिशन फीस के रखे हुए तकरीबन ₹3.5 लाख लूटने के भी आरोप लगाए हैं।