हुज़ूर: बस ऑपरेटर और महिला साथी ने कंडक्टर व उसकी बहन से की मारपीट, अमहिया थाने में घंटों चला ड्रामा
नगर निगम के माध्यम से संचालित होने वाली तिवारी ट्रैवल्स के बस ऑपरेटर अशोक तिवारी ने अपनी साथी महिला के साथ मिलकर बस कंडक्टर के साथ जमकर मारपीट की। आज 29 जुलाई को 12:00 बजे नए बस स्टैंड से शुरू हुआ यह हाई वोल्टेज ड्रामा सिरमौर चौराहे से लेकर अमाहिया थाने तक चलता रहा। वहीं अमाहिया पुलिस इस पूरे मामले को लेकर तमाशबीन बनी रही।