हुज़ूर: रीवा: संजय गांधी अस्पताल में फायर सेफ्टी फेल, बड़े हादसे को दे रहा है दावत
रीवा के सबसे बड़े अस्पताल संजय गांधी अस्पताल में फायर सेफ्टी को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई। बारिश के संवेदनशील मौसम में अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सवालों के घेरे में है। फायर सेफ्टी उपकरण या तो पूरी तरह से खराब हो चुके हैं या फिर अस्तित्व में ही नहीं है। कई स्थानों पर उपकरण टूटे-फूटे पड़े हैं और कुछ हिस्सों में तो फायर सेफ्टी सिस्टम मौजूद ही नहीं