ताजपुर: मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ताजपुर रेफरल अस्पताल के 102 एंबुलेंस कर्मी काम पर लौटे
कल्याणपुर थाने में एंबुलेंस कर्मियों के साथ मृतक के परिजनों के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। इसको लेकर ताजपुर रेफरल अस्पताल सहित जिले के सभी एंबुलेंस कर्मियों ने अपने काम को बंद कर दिया था। कल्याणपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सभी एंबुलेंस कर्मी अपने काम पर लौट आए।