ताजपुर: मोतीपुर गांव में शराब के नशे में भतीजा को गाली गलौज करने से मना किया गया तो भतीजा ने चाचा को मारपीट कर किया जख्मी
ताजपुर थाना के मोतीपुर गांव के रहने वाले बिंदेश्वर राय ने बताया कि उनका भतीजा शराब के नशे में उनके दरवाजे के पास गाली गलौज कर रहा था। उन्होंने भतीजा को समझा बुझाकर घर जाने को लेकर कहा। इसी से नाराज होकर भतीजा ने उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया है। मारपीट की इस घटना को लेकर ताजपुर थाने में आवेदन दिया गया है।