हिम दृष्टि न्यूज़
रिपोर्ट: ए. डी. हिमाचली, ब्यूरो चंबा
सिल्लाघ्राट में गुज्जर कल्याण सभा ने लगाया ग्रेजिंग परमिट नवीनीकरण शिविर
चंबा, 15 जुलाई 2026। वन विश्राम गृह सिल्लाघ्राट में आज गुज्जर कल्याण सभा, जिला चंबा द्वारा ग्रेजिंग परमिट नवीनीकरण के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के पशुपालकों को ग्रेजिंग परमिट नवीनीकरण संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई तथा उनकी औपचारिकताओं को पूरा करने में सहयोग प्रदान किया गया।
इस अवसर पर वन विभाग लोअर चंबा की ओर से वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री कमलेश ठाकुर, वन खंड अधिकारी श्री हारून रशीद, वनरक्षक श्री चमन सिंह, श्री रोहित कुमार तथा एम.पी.डब्ल्यू. मैडम शालिनी चोना उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने शिविर में आए लोगों की समस्याएं सुनीं और ग्रेजिंग परमिट नवीनीकरण की प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया।
शिविर में गुज्जर कल्याण सभा, जिला चंबा के अध्यक्ष श्री हसन दीन, महासचिव श्री मोहम्मद रफी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शमाऊन खान तथा प्रेस सचिव अलादिता भी मौजूद रहे। सभा के पदाधिकारियों ने वन विभाग का सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
शिविर का उद्देश्य गुज्जर समुदाय के पशुपालकों को समय पर ग्रेजिंग परमिट नवीनीकरण की सुविधा उपलब्ध करवाना तथा वन विभाग और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।
#Chamba #himachal
Chamba, Chamba | Jul 15, 2026