शाहाबाद: रवानी गांव से शाहबाद थाना पुलिस ने चोरी के मुकदमे में 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
रवानी गांव से थाना शाहबाद पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया है, कोर्ट ने तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी शाहबाद ने मीडिया को भेजें प्रेस नोट में लिखा है कि गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे तीनों आरोपियों को रब्बानी गांव से गिरफ्तार करके उक्त मुकदमे में न्यायालय के समक्ष पेश किया है। न्यायालय ने तीनों को जेल भेज दिया है ।