लाडनूं: लाडनूं कस्बे में मीठड़ी बाईपास पर मोपेड पर सवार पति-पत्नी को डंपर चालक ने मारी टक्कर, दोनों की हुई मौत
Ladnu, Nagaur | May 18, 2024 लाडनूं कस्बे के जसवंतगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मीठड़ी में शुक्रवार सुबह बायपास पर मोपेड व डम्पर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रामपुरा मकराना निवासी सुवालाल पुत्र नारायण दास स्वामी व रमा पत्नी सुवालाल की मौके पर ही मौत हो गई। चौकी प्रभारी मुस्ताक खां ने मौका मुआयना कर जसवंतगढ़ थाना को सूचना दी एवं मृतकों के शव परिजनों को सुपुर्द किए।