कोटकासिम: भोकर ग्रामीण सेवा शिविर में पहुंचे पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, आमजन की समस्याएं सुनीं
Kotkasim, Alwar | Jun 24, 2026 राजस्थान सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविर के अंतर्गत राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव बुधवार दोपहर 2:00 बजे ग्राम पंचायत भोकर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा आमजन से जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।