पचरुखी: नीलाम प्रक्रिया को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ बीडीओ ने की बैठक
पचरुखी बीडीओ के कार्यालय में गुरुवार को नीलाम पत्र वाद को लेकर विभिन्न बैंक्स के पदाधिकारियों के साथ बीडीओ सह नीलामवाद पदाधिकारी वैभव शुक्ला ने बैठक किया। बीडीओ ने बताया कि ऋण की वसूली हेतु देनदार के विरूद्ध बैंकों द्वारा दाखिल की गयी अधियाचना के आलोक में प्रत्येक मंगलवार को सुनवाई की जा रही है।