लोहरदगा: लोहरदगा सदर थाना परिसर में थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने शान से फहराया तिरंगा, राष्ट्रीय ध्वज को दी सलामी।
लोहरदगा सदर थाना परिसर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल देखने को मिला। सुबह 11:30 बजे पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने पूरे सम्मान और गरिमा के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का झंडोत्तोलन किया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों और जवानों ने तिरंगे को सलामी दी।