सिंघेश्वर: सिंहेश्वर में सहयोग शिविर, सैकड़ों आवेदनों के निष्पादन से ग्रामीणों को राहत
रामपट्टी और जजहट सबैला पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में लोगों की समस्याएं सुनी गईं और नए आवेदन लिए गए। रामपट्टी में कुल 161 में से 95, जबकि जजहट सबैला में 103 में से 70 आवेदनों का निष्पादन हो चुका है। अधिकारियों ने कहा कि सहयोग शिविर आगे भी जारी रहेंगे, ताकि ग्रामीणों की शिकायतों का त्वरित समाधान हो और सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।