गोरखपुर: सपा से सांसद पद की प्रत्याशी काजल निषाद ने रामगढ़ताल क्षेत्र के गोपलापुर में पहुंचकर लोगों की सुनी समस्याएं
आगामी लोकसभा चुनाव में गोरखपुर सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी काजल निषाद बुधवार को रामगढ़ताल क्षेत्र के गोपलापुर में पहुंची। उन्होंने लोगों से उनकी समस्या पूछी और वहां फैली गंदगी को दिखाते हुए कहा, योगी जी की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने बोला- एक तरफ जहां गोरखपुर में स्वच्छता की बात योगी करते हैं, वहीं, दूसरी तरफ गोपलापुर में गंदगी का अंबार है, कोई ध्यान देने वाला नहीं।