गोरखपुर: समाजवादी पार्टी ने काजल निषाद को गोरखपुर लोकसभा सीट से बनाया उम्मीदवार
गोरखपुर सदर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। काजल निषाद को चुनाव मैदान में उतारा है। वर्तमान समय में सदर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के रवि किशन शुक्ला सांसद हैं। समाजवादी पार्टी से टिकट मिलने के बाद काजल निषाद भाजपा,योगी आदित्यनाथ और रवि किशन पर बरस पड़ी और कहां की यह सरकार पूरी तरीके से सफल है।