गोरखपुर: कांग्रेसियों की भारत जोड़ो यात्रा शहर के विभिन्न इलाकों में भ्रमण करने के बाद टाउन हॉल स्थित गांधी प्रतिमा पर हुई समाप्त
कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में आज सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसियों ने भारत जोड़ो यात्रा शहर के विभिन्न इलाकों में निकली।यह यात्रा तमाम महापुरुषों की मूर्तियों पर नमन करते हुए आगे बढ़ी और टाउन हॉल स्थित गांधी प्रतिमा पर आकर खत्म हुई। यात्रा में भारत जोड़ो नारे को बुलंद करते हुए यह यात्रा आगे बढ़ी।