गोरखपुर: गोपालपुर में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी काजल निषाद ने पहुंचकर शुरू किया चुनाव प्रचार
गोरखपुर सदर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार काजल निषाद ने अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।आज गोपालापुर में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से विकास के मुद्दे पर बातचीत किया।पैर फ्रैक्चर होने के बावजूद व्हीलचेयर पर जनता के बीच पहुंची काजल निषाद को लोगों की सहानुभूति भी मिली।