माकड़ी: बड़ेकनेरा में मुख्यमंत्री ने महिला हितग्राहियों से किया संवाद
सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों व माताओं से मुलाकात की। इस दौरान मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों को लाभ वितरित किया गया, बालिकाओं का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया तथा किशोरियों को हाइजीन किट दी गई।