सरीला: हरसुंडी गांव में एक शख्स ने निजी चिकित्सक पर गलत इलाज का आरोप लगाया, कहा- पुत्र की हालत बिगड़ी, किया गया रेफर
सरीला तहसील के जलालपुर थाना अंतर्गत ग्राम हरसुण्डी में एक निजी डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा है। जिस कारण एक मासूम बच्चे की जान दांव पर लग गई है। आरोप है कि गलत दवा और ड्रिप चढ़ाने से बच्चे के पेट में भयंकर संक्रमण हो गया है, जिसके चलते उसे ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ वह जीवन और मौत के बीच जूझ रहा है।