लखीमपुर: ओयल जिला अस्पताल में आए मरीजों को प्राइवेट गाड़ियों से भेजा जा रहा निजी अस्पताल, मरीजों को लिखी जा रही बाहरी दवाएं
ओयल स्थित जिला अस्पताल का हाल बेहाल होता जा रहा है। सरकारी ऐम्बुलेंस सुविधा होने के बावजूद भी जिला अस्पताल में खुले आम प्राइवेट गाड़ियों से मरीजों के परिजनों को गुमराह कर प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों को भर्ती कराया जा रहा है। जिला अस्पताल के ओपीङी रूम संख्या 9 में बैठे डॉ. जिला अस्पताल की दवाओं को न लिखकर बाहरी मेडिकल स्टोर की दवाइयां लिख रहे हैं।