लखीमपुर: 13 मार्च को रियायती ऋण वितरण के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में की बैठक
13 मार्च बुधवार को सायं करीब 4 बजे आयोजित "रियायती ऋण वितरण कार्यक्रम" का भव्य आयोजन किया जाना है। इसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र व जिले के अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी प्रतिभाग करेंगे। जनपदीय कार्यक्रम आयोजन के संबंध में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय मे अफसरों की बैठक लेकर संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा तय की है।