लखीमपुर: अर्जुनपुरवा में स्लैब डालने के दौरान राजमिस्त्री की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन
अर्जुनपुरवा मोहल्ले में 12 मार्च मंगलवार को अब्दुल हफीज नाम के राजमिस्त्री की स्लैब डालने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि अनूप तिवारी के घर स्लैब डाली जा रही थी। आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों ने बताया कि स्लैब डालने के दौरान पाड़ गिरने से उसकी मौत हुई है।