कैराना: खंद्रावली गांव के जंगल में फाइनेंसर का शव मिलने का मामला, पिता ने हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप
Kairana, Shamli | Aug 21, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली के जंगल में गत 17 अगस्त को परीक्षित नामक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परीक्षित फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी था और घर से ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकला था। अब इस मामले में नया मोड आ गया है।