सेवा संकल्प अभियान | सेवा की कहानी
ग्राम सालेभाट निवासी जगूराम जी प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ भी उन्हें मिल रहा है। वहीं नल-जल योजना के माध्यम से उनके घर में सुबह-शाम पानी पहुंच रहा है, जिससे परिवार की महिलाओं को घर पर ही पानी की सुविधा मिल रही है।
उनकी पत्नी श्रीमती जोहतरिन को हर माह महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है।
विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने से जगूराम जी के परिवार का जीवन आसान हो रहा है और घर-परिवार में सुविधा एवं खुशहाली बढ़ रही है।
यह है सेवा संकल्प अभियान की सार्थकता—योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva #JanBhagidari ViksitChhattisgarh SevaSeVikas आशीर्वाद_का_दीया
15 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Sep 24, 2026