सेवा संकल्प अभियान | सेवा मेरा योगदान
केशकाल के युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए एक नई पहल की शुरुआत।
‘सेवा संकल्प अभियान’ के ‘सेवा मेरा योगदान’ के अंतर्गत केशकाल में निःशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम उपस्थित रहे।
अब क्षेत्र के युवाओं को NEET, JEE, CGPSC और CGVYAPAM जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए घर के समीप निःशुल्क मार्गदर्शन एवं अध्ययन की सुविधा मिलेगी।
यह पहल आर्थिक कारणों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से वंचित युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ उनके सपनों को नई दिशा देने का प्रयास है।
केशकाल में शुरू हुआ यह निःशुल्क कोचिंग सेंटर युवाओं के लिए शिक्षा, अवसर और सफलता की नई राह तैयार करेगा।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva #JanBhagidari ViksitChhattisgarh SevaSeVikas आशीर्वाद_का_दीया