मधेपुरा: सदर प्रखंड के भदौल बुधमा पंचायत में स्वच्छता कर्मियों का प्रदर्शन, बकाया वेतन भुगतान की मांग
मधेपुरा सदर प्रखंड क्षेत्र के भदौल बुधमा पंचायत में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों ने बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर शनिवार को पंचायत सरकार भवन परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि लंबे समय से काम करने के बावजूद उन्हें समय पर मजदूरी नहीं मिल रही है।