पुष्पराजगढ़: अमरकंटक विश्वविद्यालय में घटिया भोजन पर सांसद ने जताई नाराज़गी, मेस संचालक पर कार्रवाई के निर्देश
मंगलवार 2 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक के हॉस्टल में छात्राओं को गुणवत्ता विहीन भोजन परोसने के आरोपों पर शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने विश्वविद्यालय प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने तत्काल सुधार और मेस संचालक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं