बंदरा: मतलूपुर बाबा खगेश्वर नाथ मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की पहल तेज, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड के मतलुपुर पंचायत स्थित प्राचीन बाबा खगेश्वर नाथ मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे में जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया तथा मंदिर प्रबंधन से जानकारी ली।