गुरुग्राम: सेक्टर 45 इलाके में बेसमेंट में चिनाई के दौरान मिट्टी ढ़ही, एक मजदूर की दबकर हुई मौत
सेक्टर-45 में बेसमेंट चिनाई के दौरान मिट्टी ढ़हने से तीन श्रमिक दब गए। हादसे में उपचार अस्पताल में एक की मौत हो गई। जबकि दो श्रमिकों को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया गया है।