लदनिया: थाना दिवस के अवसर पर लदनिया थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया
शनिवार दिन के 11:00 बजे से थाना दिवस के अवसर पर लदनिया थाना परिसर में अंचल अधिकारी एवं थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 5 विवादित जमीनी मामलों की सुनवाई की गई। जिसमें 2 मामला का निष्पादन किया गया। शेष मामला को लेकर थाना पर उपस्थित लोगों को जमीन से संबंधित सभी कागजात लेकर अगली तारीख पर आने को कहा गया।