धोली मुरौल: ढोली बाजार में अतिक्रमण हटाने को लेकर स्थानीय लोग आक्रोशित, एसडीएम से की शिकायत
मुजफ्फरपुर जिले के मुरौल प्रखंड अंतर्गत ढोली बाजार नगर पंचायत में अतिक्रमण हटाने को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। इस मामले को लेकर स्थानीय दुकानदारों ने बुधवार दोपहर करीब तीन बजे में मुजफ्फरपुर एसडीएम से शिकायत किया है। दुकानदारों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए 21 लोगों को नोटिस जारी किया गया था।