चौक में आठवीं मोहर्रम के जुलूस के दौरान बिजली के खंभे में करंट आने से दो लोग हुए घायल, वीडियो आया सामने
Sadar, Lucknow | Jul 5, 2025 आज शनिवार की सुबह 11:30 बजे लगभग लोगों द्वारा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। तो लोगों द्वारा बताया गया कि कल आठवीं मोहर्रम का जुलूस उठाया जा रहा था। इस दौरान देखने में आया कि चौक स्थित फूल मंडी में बिजली के खंबे में करंट आने की वजह से दो लोग उसमें चिपक गए। इसके बाद बताया गया की फौरन ही घायल दोनों व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।