परैया: परैया थाना क्षेत्र के नेउरिया से पुलिस ने अवैध खनन में संलिप्त ट्रैक्टर ट्रॉली को किया जब्त, दर्ज होगी प्राथमिकी
Paraiya, Gaya | Jun 27, 2026 परैया थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ति नेउरिया गांव से एक बालू लोड कर रहे ट्रैक्टर ट्रॉली शनिवार सुबह पुलिस द्वारा पकड़ा गया है। जबकि चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। SHO सुनीता कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अवैध खनन में संलिप्त ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। जिसकी सूचना खनन विभाग को दी गई है। जिसके बाद मालिक व चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की की जायेगी।