11 पंचायतों में लगा सहयोग शिविर, 365 में से 195 आवेदन निष्पादित
भभुआ/कैमूर। बिहार सरकार के निर्देश पर कैमूर जिले के 11 पंचायतों में सोमवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। वरीय अधिकारियों की अध्यक्षता में लगे शिविर में 365 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 195 का मौके पर निष्पादन किया गया, जबकि 170 आवेदन लंबित हैं। भभुआ प्रखंड के मिरियां में 29 में से 24, महुअत में 30 में से 25, अधौरा के बड़वानकला में 70 में से 38 तथा मोहनियां के अमेठ में 75 में से 35 आवेदनों का समाधान हुआ।