Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm
Uttarakhand
Sambalpur

#चमोली #uttarakhand #dhamisarkar

Dehradun, Dehradun | Mar 24, 2026

MORE NEWS

पहले ठगी फिर प्रशासन की दुत्कार, आखिर क्या करे पीड़ित❓
लुट गई जमापूंजी, बच्चों का स्कूल भी हुआ मुश्किल, एक कथित पत्रकार की ये कैसी बेरहमी ❓। NIU 

मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तराखंड  Dehradun Police  Uttarakhand Police 
#FraudVictim #ScammedThenIgnored
#DeniedByAuthorities #VictimOfScam
#LostLifeSavings #ChildrenAtRisk
#StrugglingToPaySchoolFees #JournalisticAbuse

पहले ठगी फिर प्रशासन की दुत्कार, आखिर क्या करे पीड़ित❓ लुट गई जमापूंजी, बच्चों का स्कूल भी हुआ मुश्किल, एक कथित पत्रकार की ये कैसी बेरहमी ❓। NIU मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तराखंड Dehradun Police Uttarakhand Police #FraudVictim #ScammedThenIgnored #DeniedByAuthorities #VictimOfScam #LostLifeSavings #ChildrenAtRisk #StrugglingToPaySchoolFees #JournalisticAbuse

Dehradun, Dehradun | Jul 4, 2026

राजधानी देहरादून में शुक्रवार रात रायपुर थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित एक शराब के ठेके के बाहर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया। कहासुनी के दौरान हुई फायरिंग में दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर शराब का ठेका निर्धारित समय से पहले बंद करा दिया। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 9 बजे शराब के ठेके के बाहर कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और फिर फायरिंग तक पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने देसी तमंचे से दो राउंड फायर किए, जिससे आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।
फायरिंग में 38 वर्षीय नवीन राणा के सीने में गोली का छर्रा लगने से वह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 25 वर्षीय कविंद्र शर्मा के पैर में गोली लगने पर उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर रायपुर थाना पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में विवाद की वजह आपसी कहासुनी सामने आई है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

राजधानी देहरादून में शुक्रवार रात रायपुर थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित एक शराब के ठेके के बाहर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया। कहासुनी के दौरान हुई फायरिंग में दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर शराब का ठेका निर्धारित समय से पहले बंद करा दिया। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 9 बजे शराब के ठेके के बाहर कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और फिर फायरिंग तक पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने देसी तमंचे से दो राउंड फायर किए, जिससे आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। फायरिंग में 38 वर्षीय नवीन राणा के सीने में गोली का छर्रा लगने से वह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 25 वर्षीय कविंद्र शर्मा के पैर में गोली लगने पर उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर रायपुर थाना पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में विवाद की वजह आपसी कहासुनी सामने आई है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

Dehradun, Dehradun | Jul 4, 2026

राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण शर्मा  जी  ने कहा कि 21 जुलाई को दिल्ली के किसान घाट पर पहली महापंचायत आयोजित की जाएगी। उन्होंने देशभर के किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों से बड़ी संख्या में महापंचायत में शामिल होने की अपील की।

#DEHRADUN #UTTRAKHAND #BBR #LIVE #UTTRAKHAND #NEWS

राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण शर्मा जी ने कहा कि 21 जुलाई को दिल्ली के किसान घाट पर पहली महापंचायत आयोजित की जाएगी। उन्होंने देशभर के किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों से बड़ी संख्या में महापंचायत में शामिल होने की अपील की। #DEHRADUN #UTTRAKHAND #BBR #LIVE #UTTRAKHAND #NEWS

Dehradun, Dehradun | Jul 4, 2026

राम मंदिर के बाद अब बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में दान को लेकर आरोपों से मचा बवाल!

सोशल मीडिया पर बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिरों के चढ़ावे और दान को लेकर कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं, जिससे नई बहस शुरू हो गई है।

इस बीच श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। समिति का कहना है कि यदि जांच में कोई अनियमितता सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य कार्याधिकारी ने लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने से पहले अपुष्ट और भ्रामक दावों को साझा करने से बचें। फिलहाल सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है और अंतिम स्थिति जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

#Badrinath #Kedarnath #BKTC #Uttarakhand #TempleNews #FactCheck #BreakingNews #pahadsamachar

राम मंदिर के बाद अब बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में दान को लेकर आरोपों से मचा बवाल! सोशल मीडिया पर बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिरों के चढ़ावे और दान को लेकर कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं, जिससे नई बहस शुरू हो गई है। इस बीच श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। समिति का कहना है कि यदि जांच में कोई अनियमितता सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्य कार्याधिकारी ने लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने से पहले अपुष्ट और भ्रामक दावों को साझा करने से बचें। फिलहाल सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है और अंतिम स्थिति जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। #Badrinath #Kedarnath #BKTC #Uttarakhand #TempleNews #FactCheck #BreakingNews #pahadsamachar

Dehradun, Dehradun | Jul 4, 2026

भाजपा में 2027 चुनाव से पहले टिकट की जंग तेज!

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हाल ही में नेताओं को सोशल मीडिया पर टिकट की दावेदारी से बचने और अनुशासन बनाए रखने की नसीहत दी थी। लेकिन अब रानीखेत से भाजपा नेता और सरकार में दायित्वधारी कैलाश पंत का एक वीडियो राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ रहा है।

वीडियो में कैलाश पंत विधायक प्रमोद नैनवाल के कामकाज पर सवाल उठाते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या चुनाव से पहले भाजपा की अंदरूनी खींचतान संगठन के लिए नई चुनौती बन रही है?

हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और न ही विधायक प्रमोद नैनवाल की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है।

क्या यह सिर्फ टिकट की दावेदारी का दबाव है या भाजपा की अंदरूनी राजनीति का नया अध्याय? अपनी राय कमेंट में बताइए।

#Uttarakhand #BJP #Ranikhet #MahendraBhatt #PushkarSinghDhami #UttarakhandPolitics #Election2027  #pahadsamachar

भाजपा में 2027 चुनाव से पहले टिकट की जंग तेज! भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हाल ही में नेताओं को सोशल मीडिया पर टिकट की दावेदारी से बचने और अनुशासन बनाए रखने की नसीहत दी थी। लेकिन अब रानीखेत से भाजपा नेता और सरकार में दायित्वधारी कैलाश पंत का एक वीडियो राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ रहा है। वीडियो में कैलाश पंत विधायक प्रमोद नैनवाल के कामकाज पर सवाल उठाते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या चुनाव से पहले भाजपा की अंदरूनी खींचतान संगठन के लिए नई चुनौती बन रही है? हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और न ही विधायक प्रमोद नैनवाल की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। क्या यह सिर्फ टिकट की दावेदारी का दबाव है या भाजपा की अंदरूनी राजनीति का नया अध्याय? अपनी राय कमेंट में बताइए। #Uttarakhand #BJP #Ranikhet #MahendraBhatt #PushkarSinghDhami #UttarakhandPolitics #Election2027 #pahadsamachar

Dehradun, Dehradun | Jul 4, 2026

#चमोली #uttarakhand #dhamisarkar - Dehradun News