सुनेल: फलोदी मां के प्रकटोत्सव पर कस्बे में निकाली भव्य शोभायात्रा
Sunel, Jhalawar | Feb 14, 2024 सुनेल कस्बे में बुधवार को बसंत पंचमी के अवसर पर मेड़तवाल समाज की आराध्य देवी कुलदेवी फलोदी माता की शोभायात्रा निकाली गई। फलोदी माता रानी की पूजा अर्चना कर कृष्ण मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई, जो सुनेल के मुख्य मार्गों होती हुई मेड़तवाल धर्मशाला पर माता रानी की महाआरती कर समापन हुई। कस्बे में कई जगह शोभायात्रा का भविष्य स्वागत किया गया।