रावला: रीको एरिया में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6.75 ग्राम हैरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया
रावला थाना पुलिस ने रीको एरिया में कार्रवाई करते हुए 6.75 ग्राम हैरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने शनिवार शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए आरोपी सोरभ को गिरफ्तार किया आरोपी से 6.75 ग्राम हैरोइन बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है आरोपी से पूछताछ की जा रही है।