नवादा: प्रजातंत्र चौक पहुंचा शहीद आर्मी जवान मनीष कुमार का पार्थिव शरीर, श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब #OperationSindoor
Nawada, Nawada | May 17, 2025 शनिवार दोपहर 11:30 में जानकारी प्राप्त हुई कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए आर्मी के जवान मनीष कुमार का पार्थिव शरीर शुक्रवार की देर शाम पटना पहुंचा था। पटना एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि दिए जाने के बाद शनिवार को शहीद का पार्थिव शरीर नवादा शहर पहुंचा, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।