लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र स्थित गोपालपुर गांव में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। दोनों पक्षों के कुल 6 लोग घायल हो गए। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है
रहीमाबाद थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में जमीन के विवाद ने मंगलवार को खूनी रूप ले लिया। दबंगों ने खेत पर काम कर रहे परिवार पर लाठी-डंडों और असलहों से हमला कर दिया। मारपीट में दो महिलाएं सहित लगभग पांच लोग घायल हुई हैं, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को भी गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता सरोज पुत्री घनश्याम यादव निवासी गोपालपुर ने थाना रहीमाबाद में दी तहरीर में बताया कि श्यामकली उर्फ सुधा पत्नी हरगोविन्द से उसका जमीन का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि इसके बावजूद श्यामकली ने विवादित जमीन अनिल पुत्र महादेव निवासी जानकीखेड़ा को बेच दी। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे सरोज अपने माता-पिता व भाई-परिवार के साथ खेत पर काम कर रही थी। तभी अनिल, हरगोविन्द, बबलू सिंह निवासी महिमा खेड़ा व एक दर्जन अज्ञात लोग थार कार और बलेनो कार तथा ट्रैक्टर से अवैध असलहों तथा धारदार हथियारों के साथ खेत पर पहुंचे। जबरन कब्जे का विरोध करने पर आरोपियों ने गालियां देते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया।तहरीर के मुताबिक जान से मारने की नियत से अनिल ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से सरोज की मां सावित्री और चाची कुसुमा घायल हो गईं। घनश्याम पुत्र हीरालाल के सिर समेत शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। सरोज और उसके भाई योगेश व हिमांशु को भी डंडों से पीटा गया। योगेश का हाथ टूट गया है।हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। जाते-जाते उनका एक मोबाइल फोन गिर गया। मौके से 32 बोर का खोखा व असलहा का कवर भी बरामद हुआ है।पीड़िता ने थाना में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। City News 24 Live UP Police Dr-Kuldeep Bhargav
Hardoi, Hardoi | Jul 3, 2026