झाझा: उत्क्रमित मध्य विद्यालय हथिया की स्थिति जर्जर, जान हथेली पर रखकर स्कूल में पढ़ रहे हैं बच्चे
Jhajha, Jamui | Aug 27, 2024 लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजते हैं ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो सके लेकिन जिले के स्कूल ऐसा भी है जहां पढ़ने जाने वाले बच्चों के भविष्य पर निरंतर खतरा बना रहता है। स्थिति ऐसी है कि यहां के लोगों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने में डर लगता है। यह आलम है कि झाझा प्रखंड क्षेत्र के हथिया का भवन पूरी तरह से जर्जर है।