झाझा: टेलवा बाजार हॉल्ट के पोल संख्या 244/25 के पास ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत
Jhajha, Jamui | Aug 27, 2024 झाझा जसीडीह मुख्य रेलखंड के टेलवा बाजार हाॅल्ट के पोल संख्या 244/25 के पास रेलपटरी पार करने के दौरान ट्रे की चपेट में आने से एक बुर्जुग महिला की मौत हो गई। आरपीएफ एवं रेलपुलिस ने शव को कब्जें में लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल जमुई भेजकर आगे की कार्रवाई करने में जुट चुकी है। वही महिला की शिनाख्त नही हो सकी।