झाझा: इलाज के दौरान घायल व्यक्ति की मौत होने के बाद शव को लाया गया कलयुगहा गांव, परिजनों में पसरा मातम
Jhajha, Jamui | Aug 27, 2024 बीते 16 अगस्त को बाइक से बोलबम जाने के दौरान तारापुर के समीप सड़क दुघर्टना में घायल हुए थानाक्षेत्र के कलयुगहा गांव के रहने वाले शंकर मंडल का जमुई में एक निजी अस्पताल में सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद शव को गांव लाया गया। शव के पहुंचने के बाद ग्रामीणों में मातम पसर गया तो वही परिजनों मे कोहराम मच गया।