जतारा: रामनगर डबल मर्डर: परिजनों का थाने में शव रखकर प्रदर्शन, 4 घंटे बाद 6 आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज
दिगौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर में जमीनी विवाद के चलते बुजुर्ग दंपति चैनू घोष (65) और पाना बाई घोष (63) की कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों से हत्या के मामले में परिजनों ने थाने में शव रखकर प्रदर्शन किया। करीब 4 घंटे तक चले हंगामे और समझाइश के बाद पुलिस ने बीरन घोष, रतिभान घोष, प्रतापभान घोष, शब्बी घोष, रामसे घोष और अमित घोष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।