मोतिहारी: दहेज हत्या कांड में फरार 3000 के इनामी अभियुक्त ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
दहेज हत्या कांड में फरार 3000 के इनामी अभियुक्त ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। जिले के घोड़ासहन थाना कांड संख्या 54 /26 दहेज हत्या के मामले में फरार व 3000 के इनामी अभियुक्त भोला साह, पिता नकल साह घर निमोईया थाना घोड़ासा जिला पूर्वी चंपारण में पुलिस दबिस के कारण आज न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। जानकारी सोमवार की शाम 6:22 पर मिली।