उचेहरा: उचेहरा में कलेक्टर ने किया लाल ललितांबा गौशाला का औचक निरीक्षण।
उचेहरा, सतना। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार ने उचेहरा तहसील के ग्राम इचौल स्थित लाल ललितांबा गौशाला का औचक निरीक्षण कर गौवंश के रख-रखाव, चारा-पानी, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं साफ-सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गौवंश की स्थिति, भूसा भंडारण, पानी की व्यवस्था तथा अभिलेखों की जांच पड़ताल की गई। इस दौरान ऊँचेहरा SDM, तहशीलदार रहे मौजूद।