दतिया नगर: दुष्कर्म और धमकियों से परेशान होकर रूबी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, भाई ने लगाए आरोप
सुनारी फैक्ट्री में युवती क़े आत्महत्या मामले में मृतका की भाई कमल साहू ने पचोखरा निवासी युवक योगेश रावत पर दुष्कर्म करने और उसके बाद बार-बार धमकियां देने का आरोप लगाया है । पकमल ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि उसकी बहन के साथ दुष्कर्म हुआ था वह 7 माह की गर्भवती हो गई थी इसके बावजूद ग्वालियर पुलिस द्वारा समय पर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई थी.