बटियागढ़: बटियागढ़ में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए भारतीय किसान संघ की तहसील इकाई बटियागढ़ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम बटियागढ़ तहसीलदार योगेन्द्र चौधरी को एक ज्ञापन सौपा ज्ञापन में गेहूं में खरीदी में देरी, खाद की कमी ,ओलावृष्टि से हुई फसलों के नुकसान,किसान सम्मान निधि,मंडियों में वारदाना की कमी सहित किसानों की समस्याओं से संबंधित मांगों को रखा गया